फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting in Mizoram and Chhattisgarh tomorrow election campaign restricted

Assembly Election: मिजोरम-छत्तीसगढ़ के पहले चरण का मतदान कल, चुनाव प्रचार पर लगी रोक

Mon, 06 Nov 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/आइजोल Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 05:53 AM IST
सार

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 1276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के 8,51,895 मतदाता 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

विज्ञापन
Voting in Mizoram and Chhattisgarh tomorrow election campaign restricted
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। इन दोनों राज्यों में मंगलवार, 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 और राजनंदगांव क्षेत्र की 8 सीटों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। 20 सीटों में से 10 पर सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक जबकि शेष 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा में है। पहले चरण में 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता 5304 केंद्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रचार के दौरान पीएम मोदी समेत भाजपा ने सट्टेबाजी एप घपले के बहाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पर निशाना साधा तो कांग्रेस ने अपनी गारंटी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को मुख्य मुद्दा बनाया।

विज्ञापन

वहीं, मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 1276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के 8,51,895 मतदाता 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। मिजो, जोरम और कांग्रेस ने सभी 40 जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी राज्य में चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। चुनाव में मणिपुर हिंसा का भी असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed