{"_id":"617408283c3e1b75e37ccb09","slug":"voting-for-cong-left-same-as-pressing-nota-button-tmc-no-2-abhishek-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल उपचुनाव: अभिषेक बनर्जी बोले, कांग्रेस-लेफ्ट को वोट देना या नोटा बटन दबाना, दोनों एक ही बात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल उपचुनाव: अभिषेक बनर्जी बोले, कांग्रेस-लेफ्ट को वोट देना या नोटा बटन दबाना, दोनों एक ही बात
Sat, 23 Oct 2021 06:33 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, 24 परगना
पीटीआई, 24 परगना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 23 Oct 2021 06:33 PM IST
सार
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों ने ममता बनर्जी को चुनाव जीतने से रोकने के उद्देश्य से गठबंधन किया था, और हार के साथ अपना सफर खत्म किया।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चे के लिए मतदान करना नोटा बटन को चुनने से अलग नहीं होगा। 30 अक्टूबर को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले गोसाबा में मतदाताओं के बीच पहुंचे बनर्जी ने दोनों पार्टियों पर ये तंज कसा।
विज्ञापन
दो सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार
उन्होंने चार में से दो सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए भी भाजपा की आलोचना की। दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि दो टीएमसी उम्मीदवारों की मौत के बाद यहां और खरदा में उपचुनाव जरूरी था, लेकिन शांतिपुर और दिनहाटा में जिन परिस्थितियों में चुनाव हो रहे हैं, वे अलग हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के जीते हुए उम्मीदवारों जगन्नाथ सरकार (शांतिपुर) और निसिथ प्रमाणिक (दिनहाटा) ने लोगों द्वारा चुने जाने के बाद भी विधायकों के रूप में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संसदीय सीट बनाए रखने के लिए जनादेश का अपमान किया। भाजपा उन दो सीटों पर फिर से वोट मांग रही है। उन्हें इस बार लोग खारिज कर देंगे।
विज्ञापन
4-0 से जीत हासिल करने का दावा
टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उपचुनाव में 4-0 से जीत हासिल करेगी। कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने ममता बनर्जी को चुनाव जीतने से रोकने के उद्देश्य से गठबंधन किया था, और हार के साथ अपना सफर खत्म किया। पिछले सात साल में कांग्रेस को भाजपा से देश के हर हिस्से में हार मिली है जबकि ममता बनर्जी ने भाजपा की सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है।