फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voice representing real issues of people will reverberate in Parliament again: Priyanka on Rahul's return to L

Rahul Gandhi: अविश्वास प्रस्ताव पर कल लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी; प्रियंका बोलीं- फिर गूंजेगी जनता की आवाज

Mon, 07 Aug 2023 04:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

Politcis: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को राहुल गांधी की लोकसभा में वापसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। 

विज्ञापन
Voice representing real issues of people will reverberate in Parliament again: Priyanka on Rahul's return to L
Rahul Gandhi in Parliament - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है, जब मंगलवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ऐसे में इस  बात की ज्यादा संभावना है कि राहुल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं। उधर,पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उनकी लोकसभा में वापसी का स्वागत किया और कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। 

विज्ञापन

राहुल की संसद सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस कार्यालय में जश्न
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होते ही यहां कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया और कार्यकर्ता नाचने लगे और पूर्व पार्टी प्रमुख के पक्ष में नारे लगाने लगे। लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने भी राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में क्या कहा
प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के संसद पहुंचने के वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व इंसाफ और सच की लड़ाई में समर्थन देने वाले करोड़ों देशवासियों का तह दिल से धन्यवाद। 

विज्ञापन

लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
केरल के वायनाड से सांसद के रूप में राहुल गांधी दर्जा सोमवार को बहाल कर दिया गया, जब लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की। सर्वोच्च न्यायालय ने मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed