फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vocal for local tripura chief minister launched bamboo cookies and bamboo made honey bottle

बांस के बिस्किट और शहद लॉन्च, त्रिपुरा के सीएम बोले- ये दोनों हमारी टोपी में एक और पंख जोड़ देंगे

Sat, 19 Sep 2020 08:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Sep 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
vocal for local tripura chief minister launched bamboo cookies and bamboo made honey bottle
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए बांस के बने बिस्किट - फोटो : ANI

विश्व बांस दिवस पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बांस से बने बिस्किट और शहद की बोतल को लॉन्च किया। इन दोनों की सहायता से राज्य में रोजगार के मौके बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन



उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व बांस दिवस के मौके पर बांस से बनाए गए बिस्किट और शहद की बोतल लॉन्च की जा रही है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि ये सामान हमारे टोपी में एक और पंख जोड़ देंगे। ये दोनों राज्य में कई लोगों के लिए जीविका का साधन बन सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के भारत के आत्मनिर्भर के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि बांस से बनाए गए बिस्किट प्राकृतिक तौर पर बनाए गए हैं, जो इसे ज्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक बनाते है। मुख्यमंत्री ने बैंबू और केन डेवलेपमेंट इंस्टिट्यूट और डॉ. अभिनव कांत का इस अनोखे आविष्कार के लिए भी धन्यवाद किया है।

बीसीडीआई संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर अभिनव कांत ने बांस से बनाए गए इन बिस्किट और बोतल को इसलिए विकसित किया ताकि राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। डॉ कांत का कहना है कि सामान्य बिस्किट की तुलना में बांस से बने बिस्किट ज्यादा पौष्टिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब तक बांस का इस्तेमाल औद्योगिक गतिविधियों के लिए किया जाता रहा है लेकिन अब इसका खाने में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed