{"_id":"5ac09ff34f1c1bbc618b4d93","slug":"vk-singh-leaves-for-iraq-to-bring-back-mortal-remains-of-38-indians-who-were-killed-by-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 भारतीयों के अवशेष भारत वापस लाने इराक रवाना हुए विदेश राज्यमंत्री, ISIS ने की थी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
38 भारतीयों के अवशेष भारत वापस लाने इराक रवाना हुए विदेश राज्यमंत्री, ISIS ने की थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक के मोसूल में आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा मारे गए 38 भारतीयों के अवशेष स्वदेश वापस लाने के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ये सभी भारतीय 3 साल पहले आईएसआईएस द्वारा अगवा किए गए थे। अगवा हुए ज्यादातर लोग पंजाब के रहने वाले थे। इस मामले में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक के मोसुल शहर भी गए थे। जहां वह एक सप्ताह तक इराक के विभिन्न शहरों में घूमते रहे। इसके बाद इराक से लौटने के बाद उन्होंने अपने अनुभवों को फेसबुक पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि वह 39 भारतीयों की तलाश के लिए इराक गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इराक में लापता सभी 39 भारतीयों की आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हत्या कर दी है। सुषमा ने कहा कि मारे गए सभी लोगों की डीएनए जांच कराई गई थी। जिसके बाद सभी शवों की पहचान की गई। यह सभी शव पहाड़ी खोदकर निकाले गए थे। बता दें कि ये भरतीय मोसुल से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने कहा है कि इनके शव को अमृतसर लाया जाएगा। विदेश मंत्री ने बताया कि मैंने पिछले साल ही संसद में कहा था कि जब तक मुझे पक्के तौर पर कोई प्रमाण नहीं मिलेगा मैं लापता लोगों को मृत घोषित नहीं करूंगी। हमें इराक सरकार की तरफ से सूचना दी गई कि 38 लोगों के डीएनए 100 फीसदी मिल गए हैं और एक व्यक्ति का 70 फीसदी तक डीएनए मिला है।
वहां की सरकार की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। इराक के उच्चाधिकारियों और विभिन्न संगठनों से विचार-विमर्श कर वह मोसुल शहर भी गए। आईएसआईएस द्वारा इस शहर पर कब्जा किए जाने से पहले भारतीय लोग मोसुल शहर में ही काम करते थे। हाल ही में इराक सरकार ने मोसुल को आईएसआईएस से कब्जा मुक्त कराया है।