{"_id":"6064f1736e4539031b349ecf","slug":"vistara-airlines-to-launch-gate-to-gate-luggage-delivery-service-in-several-major-cities-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बड़े शहरों में गेट-टू-गेट लगेज डिलीवरी सेवा शुरू करेगी विस्तारा एयरलाइंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कई बड़े शहरों में गेट-टू-गेट लगेज डिलीवरी सेवा शुरू करेगी विस्तारा एयरलाइंस
Thu, 01 Apr 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 03:32 AM IST
सार
- विस्तारा ने 13 मार्च से दिल्ली-मुंबई उड़ानों पर लगेज ट्रांसफर कंपनी कार्टरएक्स के साथ साझेदारी में इस सेवा का पायलट चरण शुरू किया है
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पूर्ण सेवा एयरलाइंस विस्तारा अपनी गेट-टू-गेट लगेज डिलीवरी सेवा का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसकी सेवा के तहत चेक-इन सामान यात्रा से पहले यात्री के घर से लिया जाता है और हैदराबाद के साथ-साथ बंगलूरू को जोड़ने वाली विशेष उड़ानों के लिए उनके अंतिम रहने वाले स्थान पर पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, एयरलाइन ने 13 मार्च से अपनी दिल्ली-मुंबई उड़ानों पर लगेज ट्रांसफर कंपनी कार्टरएक्स के साथ साझेदारी में इस सेवा का पायलट चरण शुरू किया है। ‘बेसिस ग्राहक प्रतिक्रिया और कई अन्य टिप्पणियों, हम अन्य बाजारों में भी इस सेवा को लागू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद और बंगलूरू पहले से ही इस सेवा को शुरू करने के दूसरे चरण के लिए पाइपलाइन में हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि फेज 2 में हैदराबाद और बंगलूरू की कौन सी उड़ानें होंगी।
विज्ञापन