फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vistara Airlines flight from chennai to Kolkata faces Technical malfunction during flight

उड़ान के दौरान ही विस्तारा एयरलाइंस के विमान में आई तकनीकी खराबी

Mon, 25 Feb 2019 06:25 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 25 Feb 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Vistara Airlines flight from chennai to Kolkata faces Technical malfunction during flight
प्रतीकात्मक तस्वीर

चेन्नई से कोलकाता जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में सोमवार को उड़ान के दौरान ही खराबी आ गई। कोलकाता हवाई अड्डे पर इस विमान के उतरने के बाद अब इसमें आई खराबी की जांच की जा रही है। इस विमान में 121 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयरबस ए320 में आई खराबी की जांच की जा रही है और खामी दुरुस्त करने पर काम चल रहा है। बयान में कहा गया कि यह घटना सुबह 8:56 बजे हुई।
विज्ञापन


एयरलाइन के मुताबिक, ‘चेन्नई से कोलकाता जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या यूके-733 में आज जमीन पर उतरते वक्त विमान के दायें इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने जरूरी कदम उठाए और कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से विमान को उतारा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि एयरबस ए320 विमान में 121 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट कमांडर ने यात्रियों को स्थिति से अवगत करा दिया था।  

(इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed