फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vistara Airlines cancels reschedules several Feburary flights amid COVID-19 Pandemic announces measures after passengers complain news and updates

विस्तारा एयरलाइंस: फरवरी में कई फ्लाइट्स रद्द, कई का समय बदला, पैसेंजर्स की शिकायत- कस्टमर केयर से नहीं हो पा रहा संपर्क

Sun, 30 Jan 2022 07:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 30 Jan 2022 07:35 PM IST
सार

विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए एयरलाइन ने डायरेक्ट बुकिंग कराने वालों को चेंज फीस में छूट देने का फैसला किया। इसके अलावा कस्टमर केयर सभी की परेशानियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Vistara Airlines cancels reschedules several Feburary flights amid COVID-19 Pandemic announces measures after passengers complain news and updates
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विस्तारा ने फरवरी महीने के लिए अपनी कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है, जबकि कई और फ्लाइट्स का समय पुनर्निर्धारित किया गया है। उड्डयन उद्योग के सूत्रों ने रविवार को इसका खुलासा किया। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से प्रभावित पैसेंजरों ने भी एयरलाइन कंपनी के खिलाफ शिकायतें की हैं। उनका कहना है कि फ्लाइट्स से जुड़ी जानकारी को लेकर उनका विस्तारा के कस्टमर केयर तक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


इसे लेकर विस्तारा के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इस मसले पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि एयरलाइन फिलहाल मांग के हिसाब से अपनी क्षमता को संतुलित करने की कोशिश कर रही है। मौजूदा कोरोनावायरस लहर की वजह से भारत के उड्डयन बाजार में काफी हलचल मची है और कई राज्य सरकारों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से एयरलाइन अब उड़ानों में संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


देशभर में पैसेंजर्स ने की शिकायत
गौरतलब है कि विस्तारा की इस समस्या को लेकर इसरो के एक वैज्ञानिक शिबाशीस प्रुस्ति ने रविवार को ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि उनकी पांच फरवरी की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट कैंसल कर दी गई है और विस्तारा का कस्टमर केयर पिछले 48 घंटे से व्यस्त है। उनके साथ ही एक अन्य पैसेंजर अर्पित सिंह खुराना ने शनिवार को ट्वीट किया था कि उनकी 12 फरवरी की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट विस्तारा ने कैंसल कर दी। उन्होंने भी कस्टमर केयर से बात न कर पाने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं को सुलझाने पर क्या बोले विस्तारा प्रवक्ता?
विस्तारा के प्रवक्ता ने फरवरी में फ्लाइट्स के कैंसल किए जाने और समय बदलने को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कोरोना के केस अचानक बढ़ने के कारण हाल ही में लोगों ने हवाई यात्रा में भारी कमी की है। इसके अलावा कई और राज्यों ने भी प्रतिबंध लगाए हैं। हमें पिछले महीने के मुकाबले फरवरी में हवाई सफर में काफी कम बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। लेकिन इस हलचल के मद्देनजर हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और मांग के हिसाब से अपनी क्षमता के प्रबंधन की कोशिश में जुटे हैं।"

प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए एयरलाइन ने डायरेक्ट बुकिंग कराने वालों को चेंज फीस में छूट देने का फैसला किया। ताकि यात्री बिना अतिरिक्त राशि दिए एक बार अपनी फ्लाइट के समय में बदलाव करा (रीशेड्यूल) करा सकें। पैसेंजर्स के लिए यह सुविधा 31 मार्च तक दी जा रही है। गौरतलब है कि डायरेक्ट बुकिंग में सिर्फ वही बुकिंग शामिल हैं, जिन्हें उपभोक्ता सीधे एयरलाइंस की वेबसाइट या काउंटर के जरिए बुक कराता है। यानी मेक माई ट्रिप, यात्रा, क्लियरट्रिप, आदि जैसी एजेंट वेबसाइट्स के जरिए टिकट बुक कराने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। 


विस्तारा के मुताबिक, "कस्टमर केयर सभी प्रभावित पैसेंजर्स को उनकी यात्रा की रीशेड्यूलिंग, रीफंड, आदि में मदद कर रहा है। हमने अपने एजेंट पार्टनर्स को भी उपभोक्ताओं की मदद का आश्वासान दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed