{"_id":"600289ea8ebc3e2f24767302","slug":"vishwakarma-temple-in-rajkot-got-sensor-bell-so-that-people-dont-touch-the-bell-and-it-sound-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : राजकोट के मंदिर में लगा सेंसरयुक्त घंटा, 2-20 सेंटीमीटर की दूरी पर हाथ रखने से खुद बजेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : राजकोट के मंदिर में लगा सेंसरयुक्त घंटा, 2-20 सेंटीमीटर की दूरी पर हाथ रखने से खुद बजेगा
Sat, 16 Jan 2021 12:08 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
मंदिर का घंटा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो चुका है और देश में कुल 3,006 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। ये एक तरह से कोरोना को हराने में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं देश में कोरोना को हराने के लिए दूसरे कदम भी उठाए जा रहे हैं। हाल ही में गुजरात के राजकोट में एक मंदिर में सेंसरयुक्त घंटा लगाया गया है।
विज्ञापन
राजकोट के विश्वकर्मा मंदिर में प्रशासन की ओर से सेंसरयुक्त घंटा लगाया गया है। जो बिना किसी स्पर्श के बज जाएगा। कोरोना काल में कम से कम मानवीय संपर्क को स्थापित किया जा सके, इसके लिए ये सेंसरयुक्त घंटा लगाया गया है। यह घंटा दो से 20 सेंटीमीटर की दूरी पर हाथ रखने से ही अपने आप बजने लगता है।
विज्ञापन
राजकोट के स्थानीय निवासी हरिकृष्ण भाई अडियेचा और आशीष संचाणी ने इस सिस्टम को तैयार किया है। इस घंटे में सेंसर, सर्किट, मोटर, एलीमीटर और वायर का उपयोग किया गया है। सिविल इंजीनियर आशीष भाई ने बताया कि सेंसरयुक्त घंटे को बनाने में आठ दिन का समय लगा। आशीष ने बताया कि उनके दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरिकृष्ण ने इसे बनाने के लिए प्रेरित किया और मदद भी की।
विज्ञापन