{"_id":"60eef1c03cb160403534ba84","slug":"vishwabharati-university-extends-suspension-of-three-students-for-three-months-until-investigation-completes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वभारती विश्वविद्यालय: जांच पूरी होने तक तीन महीने के लिए बढ़ा तीन छात्रों का निलंबन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्वभारती विश्वविद्यालय: जांच पूरी होने तक तीन महीने के लिए बढ़ा तीन छात्रों का निलंबन
Wed, 14 Jul 2021 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:59 PM IST
सार
विश्वभारती विश्वविद्यालय ने तीन छात्रों के निलंबन की अवधि मध्य अक्तूबर तक बढ़ा दी है और इसके पीछे आधार बताया है कि उनके खिलाफ जांच कर रही जांच समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विश्वभारती विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ सोऊ, फाल्गुनी पान और रूपा चक्रवर्ती को कथित तौर पर अनुशासन भंग करने और अपनी गतिविधियों से परिसर में माहौल को खराब करने के सिलसिले में 14 जनवरी को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
14 मार्च को उनका निलंबन अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया और बताया गया कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन महीने की यह अवधि इस महीने समाप्त होने वाली थी। इससे पहले, प्रॉक्टर शंकर मजूमदार ने तीनों छात्रों को भेजे पत्र में कहा कि ‘जांच प्रक्रिया पूरी होने तक’, उनके निलंबन की अवधि अगले तीन महीने के लिए बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई की नेता सोऊ ने कहा, ‘यदि हममें से कोई आत्महत्या कर लेता है तो इसकी जिम्मेदारी वाइस चांसलर और अधिकारियों की होगी। वह हमारा करियर बरबाद कर रहे हैं।’