फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishwa Hindu Parishad will start awareness work about Ram Mandir construction from tuesday

राम मंदिर के लिए विहिप का जयघोष आज से, संगठन मंत्री सहित कई जिलों के पदाधिकारी जुटेंगे

Tue, 30 Oct 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Oct 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad will start awareness work about Ram Mandir construction from tuesday

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जन जागरूकता का काम मंगलवार से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जाजमऊ क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को दोपहर 2 बजे से विहिप की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें मंदिर निर्माण के संबंध में किए जाने वाले कार्र्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री सहित प्रांत के सभी 21 जनपदों से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव से पहले श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर संघ प्रमुख ने अपना फैसला सुना दिया है। अब उसे विहिप अपनी कार्ययोजना में शामिल कर आगे बढ़ रही है। इस लिहाज से 30 अक्तूबर की बैठक अहम मानी जा रही है। प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि इस बैठक के बाद पूरे वर्ष विहिप कौन-कौन से अभियान चलाएगा, इसकी रूपरेखा भी तय होगी। 1 से लेकर 10 दिसंबर के बीच पहली बार शौर्य दिवस मनाया जाएगा। अभी तक 6 दिसंबर को एक दिन यह कार्यक्रम होता था। इस बार पूरे 10 दिन चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed