फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vishva hindu parishad Denied news related to fund raising for ram mandir fake news

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए पैसे जुटाने की खबरें झूठी, विहिप ने किया खंडन

Sun, 17 Nov 2019 08:27 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 17 Nov 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
vishva hindu parishad Denied news related to fund raising for ram mandir fake news
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में रामलला के पक्ष में अपना फैसला गत 9 नवंबर को सुना दिया था। इसके बाद से अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए पैसा इकट्टा किए जाने की खबरें सोशल मीडिया में चलने लगीं। लेकिन यह खबर महज अफवाह है। विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि उसके द्वारा इस तरह का कोई धनसंग्रह नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला को बताया कि विश्व हिंदू परिषद इस तरह का कोई फंड इकट्ठा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1989 से लेकर आज तक विश्व हिंदू परिषद या श्री राम जन्म भूमि न्यास के द्वारा किसी तरह का धन संग्रह नहीं किया गया है। संगठन ने कहा है कि इससे जुड़ी कोई भी घोषणा उसकी तरफ से नहीं की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर खबरें चलने लगीं थीं कि राममंदिर निर्माण के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर लिया गया है। कहा जा रहा था कि विदेश में बसे भारतीयों ने भी राममंदिर निर्माण के लिए भारी मात्रा में धन भेजा है। माना जा रहा है कि इन्हीं अफवाहों से लोगों को सचेत करने के लिए विहिप को अपनी तरफ से स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed