{"_id":"62cd8fae4428ed683b2fb063","slug":"visa-scam-probe-reveals-involvement-of-karti-chidambaram-ed-tells-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Visa scam: प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत का किया विरोध, कहा- उनके अपराध से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Visa scam: प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत का किया विरोध, कहा- उनके अपराध से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा
Tue, 12 Jul 2022 10:03 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:03 PM IST
सार
अपनी 11 जुलाई की स्थिति रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि एक पूछताछ में सफलता नहीं मिलेगी यदि आरोपी को पता है कि वह सुरक्षित है और आर्थिक अपराधों में अग्रिम जमानत निश्चित रूप से एक प्रभावी जांच में बाधा उत्पन्न करेगी।
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित चीनी वीजा घोटाले में कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि अब तक की जांच में वर्तमान अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चला है जो वित्तीय लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालता है।
विज्ञापन
अपनी 11 जुलाई की स्थिति रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि एक पूछताछ में सफलता नहीं मिलेगी यदि आरोपी को पता है कि वह सुरक्षित है और आर्थिक अपराधों में अग्रिम जमानत निश्चित रूप से एक प्रभावी जांच में बाधा उत्पन्न करेगी।
विज्ञापन
एजेंसी ने अदालत को सूचित किया कि जांच अभी अपने शुरुआती चरण में है। कार्ति संसद के मौजूदा सदस्य हैं और अत्यधिक प्रभावशाली हैं इसलिए यदि इस स्तर पर विवार का खुलासा किया जाता है जांच पूर्वाग्रह से ग्रसित होगी। एजेंसी ने यह भी आग्रह किया कि जांच के स्टेटस को केस रिकॉर्ड से देखा जाए।
विज्ञापन
ईडी ने कहा, "वित्तीय लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का वर्तमान अपराध गंभीर आर्थिक अपराध है, जिसका अर्थव्यवस्था और समाज पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।"
एजेंसी ने कहा कि अब तक की गई जांच में आवदेक की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। जांच प्रारंभिक और महत्वपूर्ण चरण में है और जांच की फाइंडिंगअदालत में पेश की जाती हैं तो जांच पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अनुरोध है कि जांच की वर्तमान स्थिति अदालत द्वारा मामले के रिकॉर्ड से देखी जा सकती है।