फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Visa scam: Karti Chidambaram moves Delhi HC seeking anticipatory bail in money laundering case Latest News Update

Chinese Visa Scam: कार्ति चिदंबरम ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत के लिए लगाई याचिका 

Sat, 04 Jun 2022 08:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

इससे पहले विशेष सीबीआई कोर्ट ने तीन जून को कांग्रेस सांसद और दो अन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन
Visa scam: Karti Chidambaram moves Delhi HC seeking anticipatory bail in money laundering case Latest News Update
कार्ति चिदंबरम - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले कथित चीनी वीजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट में रखी थीं यह दलीलें

  • इससे पहले विशेष सीबीआई कोर्ट ने तीन जून को कांग्रेस सांसद और दो अन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 
  • कोर्ट के सामने ईडी ने कहा था कि अगर कार्ति को अंतरिम जमानत दी जाती है तो एजेंसी यह पता नहीं लगा पाएगी की पैसा कहां गया? 
  • विज्ञापन
  • ईडी ने यह भी कहा था कि कार्ति की याचिका अभी सुनवाई योग्य नहीं है। अगर अंतरिम जमानत दी जाती है तो जांच प्रभावित होगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ईडी ने कहा था कि हमने केवल एक जांच शुरू की है। धारा-19 के तहत किसी भी गिरफ्तारी से पहले एक निष्कर्ष निकालना होगा। जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता, हम गिरफ्तारी नहीं करेंगे। 


50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप
ईडी ने हाल ही में इस से संबंधित सीबीआई मामले के बाद उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई हालिया एफआईआर का संज्ञान लेते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी ने उन पर 263 चीनी नागरिकों के वीजा की सुविधा के लिए अपने सहयोगी के माध्यम से पंजाब की एक फर्म से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed