फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viral Video: When the elder sister was molested, the younger sister became a mardaani and beaten boy

वायरल वीडियो: बड़ी बहन को छेड़ा तो छोटी बनी 'मर्दानी', बाल पकड़कर घसीटा, फिर जड़े दनादन थप्पड़

Sun, 27 Jun 2021 01:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 01:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मनचलों की हरकतों से लड़की बुरी तरह सहम गई। उसी समय पीड़ित लड़की की छोटी बहन वहां पहुंच गई।
 

विज्ञापन
Viral Video: When the elder sister was molested, the younger sister became a mardaani and beaten boy
औरंगाबाद: मनचले को पीटती छोटी बहन - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। पीड़ित लड़की मनचलों की हरकतों से सहम गई, लेकिन उसकी छोटी बहन ने मर्दानी बन जो सबक सिखाया, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मनचलों की हरकतों से लड़की बुरी तरह सहम गई। उसी समय पीड़ित लड़की की छोटी बहन वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


पीड़िता की छोटी बहन बिना डरे आरोपी युवकों से भिड़ गई। छोटी बहन ने बीच सड़क पर मनचलों की पीटना शुरू कर दिया। लड़की का गुस्सा देख मनचलों के पसीने छूट गए। एक आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गया, जबकि दूसरे को लड़की ने पकड़ लिया। गर्दन पकड़ कर सरेराह उसकी धुनाई की। इस दौरान, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लड़की के साहस को देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स छोटी बहन की खूब सराहना कर रहे हैं। कोई उसे मर्दानी बता रहा है, तो कोई झांसी की रानी। 


वीडियो में नजर आता है कि जब छोटी बहन मनचलों को पीट रही है, तब बड़ी बहन उसे शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन छोटी बहन का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed