फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   viral love jihad list couple getting death threat filed complaint in kolkata cyber cell

वायरल लव जिहाद लिस्ट: इस कपल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Mon, 12 Feb 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 12 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
viral love jihad list couple getting death threat filed complaint in kolkata cyber cell
कोलकाता पुलिस

कुछ दिनों पहले फेसबुक पर एक पेज बनाया गया था जिसमें उन जोड़ों के नाम शामिल थे जो अंतरधर्म रिलेशनशिप में हैं। कथित तौर पर 102 लव जिहाद जोड़ों की लिस्ट बनाकर उन्हें उनकी निजी प्रोफाइल से जोड़ा गया था। इसी लिस्ट में कोलकाता के रहने वाले एक जोड़े का नाम भी शामिल था, जिसे लिस्ट जारी होने के बाद जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने इस मामले पर कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


जनवरी में यह लिस्ट फेसबुक और ट्विटर पर काफी वायरल हो गई थी। जिसमें लिखा था- यह एक सूची है उन हिंदू लड़कियों के फेसबुक प्रोफाइल की जो लव जिहाद का शिकार हो चुकी हैं या हो रही हैं। हर हिंदू शेर से आग्रह है, इनमें जो लड़के हैं उनका खोज कर शिकार करें। मामला सामने आने के बाद फेसबुक ने इस पेज को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


कोलकाता के कपल का कहना है कि लिस्ट के वायरल होने के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है- हमें एक शिकायत मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। कपल की शिकायत के अनुसार- हमें लोगों के एक समूह द्वारा टारगेट किया जा रहा है। हमें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जहां तक मुझे पता है, नुकसान पहुंचाने की ऐसी स्थिति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाना भारतीय दण्ड संहिता 1860 के अंतर्गत अपराध है। इस तरह के मामले में आपसे विनती है कि आप तुरंत सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के का कहना है कि उन्हें एक संगठित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। लिस्ट जारी होने के बाद अनजान लोग मेरी गर्लफ्रेंड को मैसेज करके बोल रहे हैं कि वह जिस लड़के से प्यार करती है उससे ना मिले। उसने कुछ लोगों को ब्लॉक कर दिया लेकिन यह अब भी जारी है। वह इस समय सोशल मीडिया पर नहीं है। इसके पीछे कोई टीम है जिसने ढूंढकर ऐसे कपल की लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed