फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vip security to dozens mp mlas including ex tmc and other party leaders

टीएमसी और अन्य पार्टियां छोड़ने वाले नेताओं समेत दर्जनभर सांसद-विधायकों को वीआईपी सुरक्षा

Sun, 21 Feb 2021 02:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
vip security to dozens mp mlas including ex tmc and other party leaders
सुरक्षा बल - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस व अन्य पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं समेत करीब दर्जनभर सांसद विधायकों को केंद्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गृहमंत्रालय ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर इन नेताओं को खतरे की आशंका के चलते बंगाल में आवाजाही के लिए ‘एक्स’ व ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक नेताओं को वीआईपी सुरक्षा स्थायी रूप से आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दी गई है। एक बार चुनावी गतिविधियां पूरी होने के बाद सुरक्षा की पुन: समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा प्राप्त करने वालों में माकपा विधायक अशोक डिंडा, टीएमसी विधायक बंसारी मैती, कांग्रेस विधायक सुदीप मुखर्जी, टीएमसी विधायक दीपाली बिश्वास, बैशाली डालमिया, सैकत पंजा, बिश्वजीत कुंडू, शिलाभद्र दत्ता व माकपा विधायक तापसी मंडल शामिल हैं।


इनमें से ज्यादातर ने तृणमूल या उनकी पार्टी को छोड़ दिया है और कई भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा भाजपा सांसद कुनार हेबराम, सुभाष सरकार, जगन्नाथ सरकार और राज्य समिति सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी को भी केंद्रीय सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed