फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violent Tractor march of farmers become highlighted at international level

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया किसानों का ट्रैक्टर मार्च

Tue, 26 Jan 2021 06:35 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Jan 2021 06:35 PM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गणतंत्र दिवस पर भारत का मेहमान बनने की रजामंदी दे चुके थे। हालांकि वह बाद में कोविड-19 की दूरी लहर का हवाला देकर नहीं आ सके, लेकिन किसान संगठनों ने उनसे भारत का दौरा न करने की अपील की थी...

विज्ञापन
Violent Tractor march of farmers become highlighted at international level
Farmers at red fort - फोटो : ANI

विस्तार

किसानों के ट्रैक्टर मार्च और लाल किला पर झंडा फहराने की घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली है। लुधियाना के डा. अरुण धवन के पास लंदन से उनके रिश्तेदारों के फोन आए और उन्होंने किसान आंदोलन, दिल्ली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी माना कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बनेगा। बताते चलें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो पहले ही दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का समर्थन कर चुके हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गणतंत्र दिवस पर भारत का मेहमान बनने की रजामंदी दे चुके थे। हालांकि वह बाद में कोविड-19 की दूरी लहर का हवाला देकर नहीं आ सके, लेकिन किसान संगठनों ने उनसे भारत का दौरा न करने की अपील की थी। ब्रिटेन के कई सांसदों ने दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था। बताते हैं आस्ट्रेलिया में भी बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। उनके बीच में भी किसान आंदोलन चर्चा का विषय बना था।

विज्ञापन

इससे जगहंसाई ही होगी

विदेश सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी का कहना है कि किसानों के प्रदर्शन, लाल किला पर किसान संगठन और निशान साहिब का झंडा फहराने जैसी घटना से जग हंसाई ही होगी। वह कहते हैं कि यह देश के सुरक्षा तंत्र और प्रशासनिक क्षमता पर भी बड़ा सवाल है। विदेश मामलों के जानकार रंजीत कुमार भी कहते हैं कि इससे दुनिया में कोई अच्छा संदेश नहीं गया। इससे बाहर के देशों में हमारी कमजोरी ही जाहिर होती है। वह कहते हैं कि झंडा लाल किला पर फहराया गया है, जहां से भारत अपना स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed