फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence on Sabarimala issue in Kerala, 5700 arrested

केरल में सबरीमाला मामले पर हिंसा जारी, 5700 गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 05:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 07 Jan 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
Violence on Sabarimala issue in Kerala, 5700 arrested

सबरीमाला मुद्दे पर केरल में भाजपा-आरएसएस और सत्ताधारी माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें जारी हैं। राज्य में शनिवार देर रात तक जारी उपद्रव का असर रविवार सुबह तक देखा गया। इस दौरान राजनीतिक रूप से अस्थिर कुन्नूर जिले में कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। कुछ भाजपा नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया गया। जिला प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह एक गैरराजपत्रित अधिकारी यूनियन के नेता के घर पर बम फेंका गया। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को बुलाई गई शांति बैठक में भाजपा और माकपा नेताओं ने कुन्नून में प्रदर्शन या रैली न निकालने पर राजी हो गए थे। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लोकनाथ बेहरा ने बताया कि हिंसक वारदातों के लिए शनिवार रात से 1286 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं तीन जनवरी को दो महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के बाद हड़ताल के आह्वान के बाद से 5700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें में 487 को रिमांड पर लिया गया है, जबकि शेष को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को देखते हुए कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन, अमेरिका की एडवाइजरी केरल का अपमान : पर्यटन मंत्री

केरल के पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने कहा है कि ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा अपने नागरिकों को समरीमाला में अशांति को देखते हुए यात्रा की एडवाइजरी को दक्षिणी राज्य का अपमान बताया है। सुरेंद्रन का कहना है कि उन्होंने नागरिकों को जाने से मना नहीं किया, बल्कि यह कहा कि सतर्क रहें और यह अपने आप में अपमानजनक है। इससे राज्य में पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed