फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence on Christmas in Kerala: Migrant workers create ruckus, eight policemen injured, 50 arrested

केरल में क्रिसमस पर हिंसा: प्रवासी श्रमिकों ने मचाया उत्पात, आठ पुलिसकर्मी घायल, जीप फूंकी, 163 गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 03:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 27 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

इस उपद्रव के मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। घायलों में एक सर्कल इंस्पेक्टर भी शामिल है। इन दो मामलों में एक केस पुलिस पर हमले को लेकर हत्या के प्रयास का और दूसरा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है। 

विज्ञापन
Violence on Christmas in Kerala: Migrant workers create ruckus, eight policemen injured,  50 arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के एर्नाकुलम जिले के किजहक्कंबलम क्षेत्र में क्रिसमस के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 163 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात को क्रिसमस मनाए जाने के दौरान पूर्वोत्तर इलाके के प्रवासी श्रमिक हिंसा पर उतारू हो गए थे। उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया। इसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दो जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई और एक को जला दिया गया था।

विज्ञापन


इस उपद्रव के मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। घायलों में एक सर्कल इंस्पेक्टर भी शामिल है। इन दो मामलों में एक केस पुलिस पर हमले को लेकर हत्या के प्रयास का और दूसरा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है। घटना को लेकर 163 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


एर्नाकुलम के रूरल एसपी के. कार्तिक ने बताया कि घटना को लेकर रविवार सुबह ही 150 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। मामले में लिप्त लोगों की पहचान के बाद 50 को गिरफ्तार किया गया। घटना को लेकर जांच जारी है। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। इनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस वाहनों को घेरा और उन पर पथराव किया। पुलिसकर्मी को घसीटकर लाठियों से मारा गया। वाहनों पर लोग चढ़ गए और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो श्रमिकों ने एक जीप में आग लगा दी। काइटेक्स के प्रबंध निदेशक साबू जैकब ने मीडिया को बताया कि श्रमिकों ने एक सर्कल इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मियों पर बुरी तरह हमला किया। जैकब ने बताया कि शनिवार रात श्रमिकों के दो गुटों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।


इससे पहले कंपनी के सुरक्षाकर्मियों व सुपर वाइजर ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया था, इसलिए पुलिस को बुलाया गया था। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो बेकाबू श्रमिकों ने उस पर भी हमला कर दिया। जैकब ने बताया कि श्रमिकों के कैंप में ड्रग्स लाए गए थे और संभवत: उसी के नशे में पुलिस पर हमला कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कंपनी जांच में पुलिस की मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed