{"_id":"5fd2daaa8ebc3e3c9114a9ec","slug":"violence-in-kokrajhar-and-chirang-districts-after-the-election-of-bodoland-territorial-council-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनाव के बाद कोकराझार, चिरांग जिलों में हिंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनाव के बाद कोकराझार, चिरांग जिलों में हिंसा
Fri, 11 Dec 2020 08:05 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोकराझार
पीटीआई, कोकराझार
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
bodoland territorial council elections voting - सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के लिए बृहस्पतिवार को मतदान खत्म होने के बाद कोकराझार और चिरांग जिलों में कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कोकराझार के गोसाईगांव थाना अंतर्गत काचुगांव क्षेत्र के मालभोग मतदान केंद्र से मतपेटी ले जा रहे एक वाहन में तोडफोड़ करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में 25-30 गोलियां चलायी।
विज्ञापन
चुनाव सामग्री और चुनाव अधिकारियों को ले जा रहे वाहन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 31 सी पर हबरूबली में कुछ गड़बड़ी आ गयी, इसी बीच वहां लोग एकत्र हो गए तथा पथराव किया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मतदान पेटियों और चुनाव अधिकारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
कुछ असमाजिक तत्वों ने उप संभागीय अधिकारी के कार्यालय के स्ट्रांग रूम पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। असम राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
मतदान समाप्त होने के बाद बौखुंगरी में भी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चिरांग के फुलागुड़ी में मतदान केंद्र संख्या 57 के अधिकारी पर हमला किया गया। घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।