{"_id":"62c656c24f5ed751b52a39d2","slug":"violence-in-kerur-karnataka-three-injured-section-144-imposed-till-friday-school-colleges-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक के केरूर में दो समुदायों में भड़की हिंसा, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी; धारा 144 लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक के केरूर में दो समुदायों में भड़की हिंसा, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी; धारा 144 लागू
Thu, 07 Jul 2022 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगलकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगलकोट
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:09 PM IST
सार
दो गुटों के बीच बहस के बाद हिंसा शुरू हो गई। विभिन्न समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आगजनी भी की गई। केरूर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की की गई है।
विज्ञापन
violence in Kerur
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बगलकोट के केरूर में बुधवार शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। तीन लोग घायल हुए हैं। हालात पर काबू करने के लिए शुक्रवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इस मामले में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बागलकोट के पुलिस अधीक्षक एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम को बादामी तालुक के केरुरू शहर में छेड़खानी को लेकर हुई झड़प में दो भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए थे। बाद में आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हो गई, जिससे शहर का मुख्य बाजार बंद करना पड़ा। 18 लोगों को हिरासत में लेकर चार मामले दर्ज किए गए हैं। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बाद से स्कूल और कॉलेज शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
बगलकोट के कलेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। घटना के तुरंत बाद, बदमाशों का एक समूह बाजार में घुस गया गाड़ियों में आग लगा दी। बताया गया है कि महिलाओं की छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर कहासुनी बवाल में बदल गई।
विज्ञापन