फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence in Jammu-Kashmir: Amit Shah called LG Manoj Sinha to Delhi tomorrow

जम्मू-कश्मीर: बढ़ती हत्याओं के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली तलब, कल गृहमंत्री से मिलेंगे

Fri, 08 Oct 2021 07:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Oct 2021 07:14 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में अचानक कश्मीरी पंडितों पर हमले बढ़ गए हैं। आतंकी उन्हें चुन चुनकर निशाना बना रहे हैं। 48 घंटे में पांच हत्याओं से दहशत का माहौल है। ऐसे में केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
Violence in Jammu-Kashmir: Amit Shah called LG Manoj Sinha to Delhi tomorrow
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के बीच राज्य के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को शनिवार को दिल्ली बुलाया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें तलब किया है। कश्मीर में गत 48 घंटे में पांच लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनमें अधिकांश कश्मीरी पंडित हैं।

विज्ञापन

दो शिक्षकों की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सफाकदल इलाके में दो शिक्षकों की हत्या के मामले में जम्मू के विभिन्न संगठनों द्वारा रोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही जम्मू में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और नारेबाजी कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगातार सरकार से इंसाफ की मांग की जा रही है। रियासी में भी बार एसोसिएशन ने कश्मीर में हुई हत्याओं के विरोध में रोष रैली निकाली, जिसमें लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास तवी पुल पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बजरंग दल ने सरकार का पुतला फूंका
राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कश्मीर में दो शिक्षकों की निर्मम हत्या की गई है लेकिन प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी है। बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि कश्मीर के हालात फिर से 1990 दशक की तरह हो रहे हैं। हालांकि कश्मीर में अल्प संख्यक हिंदू और सिख समुदाय के लोगों के संरक्षण के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी। लेकिन उन्हें सुरक्षा देने में सरकार नाकामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत, कुछ का जम्मू कूच
प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर के विभिन्न जिलों में नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत है। कश्मीर के विभिन्न जिलों से कई पंडित कर्मचारियों ने जम्मू का रुख कर लिया है। इस बीच गांदरबल जिले के तुलमुला जोन में तैनात चार कश्मीरी पंडित शिक्षकों की ओर से सुरक्षा खतरा बताए जाने पर उन्हें खीरभवानी मंदिर में सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। बडगाम के शेखपोरा में बने ट्रांजिट आवास से भी कुछ पंडित कर्मचारियों ने जम्मू जाने की बात की पुष्टि की है। आल कश्मीरी माइग्रेंट इम्प्लाइज फोरम कश्मीर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्थिति सामान्य होने तक ड्यूटी से छूट देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed