{"_id":"642bef2719a086314902bcd5","slug":"violence-in-bihar-owaisi-lashed-out-at-nitish-kumar-and-tejashwi-said-they-create-fear-among-muslims-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में हिंसा: नीतीश कुमार और तेजस्वी पर जमकर बरसे ओवैसी, बोले- ये लोग मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में हिंसा: नीतीश कुमार और तेजस्वी पर जमकर बरसे ओवैसी, बोले- ये लोग मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते
Tue, 04 Apr 2023 03:04 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:04 PM IST
सार
ओवैसी ने कहा, 'जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। बिहार शरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया। इसके पीछे साजिश है।'
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने पश्चिम बंगाल में हुए दंगों के लिए ममता सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
ओवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी ने कहा, 'जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। बिहार शरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया। इसके पीछे साजिश है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी वहां अशांति हुई। उन्हें कोई पछतावा नहीं है, उन्होंने कल इफ्तार में भी शिरकत की थी। सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं।'
ओवैसी ने आगे कहा, 'बरसों से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इसे रोक नहीं पाए हैं। मैं नीतीश कुमार और राजद सरकार के व्यवहार की निंदा करता हूं कि वे इस मदरसे को जलाने और मस्जिद पर हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं। इसके अलावा, बिहार में मुसलमानों की संपत्तियों को टारगेट करके जलाया गया था।'
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ ने पश्चिम बंगाल का मुद्दा भी उठाया। बोले, 'यह राज्य सरकारों की विफलता है। चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो या बिहार सरकार, या फिर कर्नाटक में इदरीस पाशा की मॉब लिंचिंग। यहां की सरकारें क्या कर रही थीं?'