{"_id":"59d365734f1c1baa538b565b","slug":"violence-in-allahabad-buses-and-hospital-on-fire-after-bsp-leader-rajesh-yadav-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: BSP नेता की हत्या के बाद बवाल, बसें फूंकी, अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इलाहाबाद: BSP नेता की हत्या के बाद बवाल, बसें फूंकी, अस्पताल में तोड़फोड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इलाहाबाद में बीएसपी नेता राजेश यादव की हत्या बाद शहर में बवाल मचा है। बीएसपी नेता की मौत की सूचना मिलने के बाद आज सुबह बीएसपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई जगह आगजनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बीएसपी कार्यकर्ताओं ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी। वहीं कई बसों को भी आग के हवाले कर दिया। शहर के इंडियन प्रेस चौराहे और बालसन में बस को आग लगा दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करीब 50 लोगों ने अस्पताल पर हमला कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर लाठीचार्ज किया। हंगामा कर रहे लोगों ने कई मीडियाकर्मियों के कैमरे और मोबाइल भी छीन लिए।
विज्ञापन
बता दें कि बसपा नेता राजेश यादव की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ताराचन्द्र हॉस्टल के पास सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने मित्र डॉक्टर मुकुल सिंह के साथ फार्चुनर से ताराचंद हॉस्टल गए थे। राजेश यादव भदोही जिले के दुगुना के रहनेवाले हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव में वो ज्ञानपुर सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।