{"_id":"64959f0121543eb45603a2f8","slug":"violence-continues-in-bengal-panchayat-elections-tmc-leader-shot-dead-and-house-of-bjp-leaders-torched-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल पंचायत चुनाव: तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या; भाजपा नेताओं के घरों में आगजनी-बमबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल पंचायत चुनाव: तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या; भाजपा नेताओं के घरों में आगजनी-बमबाजी
Fri, 23 Jun 2023 07:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 23 Jun 2023 07:02 PM IST
सार
बंगाल के पुरुलिया जिले में तृणमूल नेता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को उनके समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध किया और सड़क को जाम कर दिया। इस मामले में टीएमसी नेता की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा और आगजनी जारी है। पुरुलिया में जहां एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या कर दी गई। वहीं भाजपा नेताओं के घरों में आगजनी और बमबारी की खबरें हैं। हत्या और आगजनी के विरोध में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बंगाल के पुरुलिया जिले में तृणमूल नेता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को उनके समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध किया और सड़क को जाम कर दिया। इस मामले में टीएमसी नेता की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो सीधे तौर पर हत्या में शामिल हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज से ऐसा लगता है कि तीन या अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। हमने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हमलावरों ने आद्रा सिटी के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय चौबे की गुरुवार शाम पार्टी कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में धनंजय के अंगरक्षक कांस्टेबल शेखर दास भी घायल हो गए। दोनों को रघुनाथपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के घर पर आगजनी और बमबाजी
इस बीच, उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में भाजपा नेता के घर पर बमबाजी करने के आरोप लगे हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर पर बम फेंकने का आरोप तृणमूल समर्थित पर लगा है। घटना को लेकर उत्तर 24 परगना के बनगांव में आक्रोश है। बनगांव उत्तर से भाजपा विधायक घटनास्थल पहुंचे हैं। हालांकि, तृणमूल की ओर से आरोपों से इनकार किया गया है।
इसी तरह से दार्जिलिंग जिले के डाबग्राम में तृणमूल समर्थकों पर भाजपा नेता के घर में आगजनी का आरोप लगा है। भाजपा के सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जानबूझ कर डर का माहौल पैदा कर रही है।