{"_id":"667123798b172ed542081b36","slug":"violence-at-balasore-district-administration-imposes-curfews-odisha-news-in-hindi-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद, 30 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद, 30 लोग गिरफ्तार
Tue, 18 Jun 2024 11:34 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:34 AM IST
सार
बालासोर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध किया। वे इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस के अनुसार, दूसरे समूह के लोगों ने धरने पर बैठने वालों पर पथराव किया।
विज्ञापन
बालासोर में कर्फ्यू
- फोटो : ANI (Video Grab)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। जिला प्रशासन ने कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने घरों से नहीं निकलने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की । उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिलाधिकारी को तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए। पुलिस ने अबतक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मवेशियों की कुर्बानी के विरोध में धरने पर बैठे कुछ लोग
दरअसल, बालासोर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध किया। वे इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस के अनुसार, दूसरे समूह के लोगों ने धरने पर बैठने वालों पर पथराव किया। इसी के बाद दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में ही मौजूद हैं। पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
30 लोग गिरफ्तार
इस मामले में अबतक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा, "कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी। सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है।"
बालासोर पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। सोमवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई थीं।
विज्ञापन
#WATCH | Odisha: Balasore district administration imposes Section 144 of CrPC following a clash between two groups on June 17. pic.twitter.com/1ihVmC7O6U
— ANI (@ANI) June 18, 2024