फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence against minority Hindus in bangladesh gets backlash, VHP will protest in front of Bangladeshi High Commission

Bangladesh Hindu Violence: विहिप करेगी बांग्लादेशी उच्चायोग के सामने प्रदर्शन, शेख हसीना का सख्त कार्रवाई का आदेश 

Tue, 19 Oct 2021 10:27 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 10:27 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि 20 अक्तूबर यानी कल दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Violence against minority Hindus in bangladesh gets backlash, VHP will protest in front of Bangladeshi High Commission
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है। - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कलकत्ता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीश्नर को ज्ञापन दिया है। हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने लिखा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को हिंदू समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा। विश्व हिंदू परिषद के महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि 20 अक्तूबर यानी कल दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पूरे देशभर में भी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा पर गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमानिक ने कहा है कि केंद्र सरकार इस हिंसा को लेकर चिंतित है। बांग्लादेश की सरकार हिंसा की जांच कर रही है, भारतीय उच्चायोग भी जल्द ही बांग्लादेश सरकार से बातचीत करेगा।   
विज्ञापन


शेख हसीना का सख्त कार्रवाई का आदेश 
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को गृह मंत्री को धर्म के नाम पर हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 50 साल पहले पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता का विरोध करने वाले घरेलू तत्व अभी भी हिंसा, घृणा और कट्टरता को भड़काने के लिए अपने जहरीले बयानों का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव ने हिंसा को साजिश बताया
इसके अलावा त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। अगरतला में पत्रकारों से बात करते हुए बिप्लब देव ने कहा कि कट्टरपंथी ऐसा कर के भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों को खराब करना चाहते है। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर जारी हमलों को दर्दनाक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि बांग्लादेश प्रशासन इन घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करेगा। त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ सीमा भी साझा करता है।  


13 अक्तूबर से शुरू हुए थे हमले  
बांग्लादेश में 13 अक्तूबर से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले शुरू हुए थे। पहले अलग-अलग स्थानों पर दुर्गा पंडालों को निशाना बनाया गया था और हिंदुओं पर हमला किया गया था। इसके बाद इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया गया और तोड़फोड़ की गई थी। इस हिंसा में अब तक कई हिंदुओंकी जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed