फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vinod Tawde directs cops to arrest student because he asked question on education

छात्र ने पूछा शिक्षा से जुड़ा सवाल, भड़के मंत्री ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

Sun, 06 Jan 2019 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Jan 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Vinod Tawde directs cops to arrest student because he asked question on education
विनोद तावडे - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे से सवाल पूछना अमरावती के एक विश्वविद्यालय के छात्र को मंहगा पड़ गया। छात्र के सवाल से नाराज होकर मंत्री ने उसे गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। दरअसल कॉलेज में सवाल-जवाब का सत्र चल रहा था। इसी दौरान छात्र ने उनसे कॉलेज की फीस को लेकर सवाल पूछ लिया।

विज्ञापन


कॉलेज के छात्रों का कहना है कि उन्होंने विनोद तावडे से पूछा कि रोजाना उच्च शिक्षा का खर्च बढ़ता जा रहा है, ऐसे में क्या सरकार गरीब छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देगी? वहां मौजूद छात्रों का कहना है कि इस सवाल पर मंत्रीजी भड़क गए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि बढ़ते हुए खर्च के कारण छात्र पढ़ नहीं सकते हैं तो उन्हें काम करना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का कहना है कि इस सवाल का जवाब देने के बाद तावडे और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत इस जवाब के वीडियो की रिकॉर्डिंग को डिलीट करने को कहा। इसके साथ ही पुलिस को कहा कि वह उस लड़के को लेकर चले जाएं। घटना के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। युवा सेना के मुखिया आदित्य ठाकरे ने इसे लेकर ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने ट्वीट करके लिखा, 'हर छात्र को यह पढ़ना चाहिए। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने पुलिस को छात्र को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। क्यों? क्योंकि वह एक इंटरेक्शन में बात कर रहे थे। कृपया कोई कठिन सवाल न पूछें। वह चाहते हैं कि युवा केवल अपने चुनावी बूथों पर जाएं, शिक्षा और नौकरी से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed