फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vinesh Phogat conspiracy mistake who failed in fulfilling the responsibility of keeping the weight balance

Vinesh Phogat: साजिश और चूक के बीच 'विनेश फोगाट', वजन बैलेंस रखने की जिम्मेदारी पूरी करने में कौन रहा फेल?

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
विनेश फोगाट, 53 किलोग्राम के वेट में खेलती थीं। बाद में वे पचास किलोग्राम पर आई थीं। ओलंपिक में विनेश ने छह अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग मुकाबले में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त दी थी। इसके बाद विनेश की तरफ से गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने की उम्मीद बंध गई थी।
loader
Vinesh Phogat conspiracy mistake who failed in fulfilling the responsibility of keeping the weight balance
विनेश फोगाट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओलंपिक के कुश्ती मुकाबले में गोल्ड/सिल्वर मेडल की दहलीज तक पहुंची विनेश फोगाट को वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस बड़ी घटना से देश के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में कोई बड़ी साजिश होने की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग हो रही है। चंडीगढ़ प्रशासन में कुश्ती कोच दर्शन पाराशर कहते हैं, विनेश फोगाट के साथ हुई यह घटना हैरान और दुखी करने वाली है। ओलंपिक में विनेश, गोल्ड तक पहुंच सकती थी। इस मामले में कहीं तो चूक हुई है। इसके लिए केवल पहलवान जिम्मेदार नहीं होता। कोच व तकनीकी टीम भी साथ रहती है। देखने वाली बात यह है कि किसके स्तर पर जिम्मेदारी में कोताही बरती गई है। कोई तो है जो अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में फेल रहा है। 



बता दें कि पहले विनेश फोगाट, 53 किलोग्राम के वेट में खेलती थीं। बाद में वे पचास किलोग्राम पर आई थीं। ओलंपिक में विनेश ने छह अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग मुकाबले में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त दी थी। इसके बाद विनेश की तरफ से गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने की उम्मीद बंध गई थी। कुश्ती के कोच दर्शन पाराशर कहते हैं, ओलंपिक में वजन का बहुत अहम रोल होता है। कई बार खिलाड़ी की लापरवाही की वजह से वजन कम या ज्यादा हो जाता है। हालांकि जो खिलाड़ी, ओलंपिक में गोल्ड/सिल्वर जीतने की दहलीज पर पहुंच गई हो, वहां पर ऐसी लापरवाही/चूक हो, ऐसी संभावना न के बराबर है। खुद पहलवान भी बहुत गंभीर रहता है। 


बतौर कोच दर्शन, मुकाबले से पहले महिला पहलवान का वजन होता है। दिन के मुकाबले के लिए अमूमन सुबह वजन किया जाता है। यह वजन तकनीकी टीम की देखरेख में होता है। कोच वहां पर मौजूद रहता है। यहां पर देखने वाली बात यह है कि आखिर ये चूक किसके स्तर पर हुई है। पहलवान को मालूम होता है कि उसका वजन कम या ज्यादा हुआ है। ऐसे में वह उसे बैलेंस करने का प्रयास करता है। कई बार ऐसा भी होता है कि तकनीकी टीम या कोच से कुछ बातें छिपा ली जाएं। पहलवान अपने स्तर पर ही वजन को तय सीमा में लाने का प्रयास करता है। ऐसे मामले में कई बार गलती हो जाती है। यहां पर चूक तो हुई है। इसका जिम्मेदार कौन है, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

महिला पहलवान पूजा ढांढा कहती हैं कि खिलाड़ी को एक तय समय सीमा में ही वजन देता होता है। उस सीमा को आगे पीछे नहीं किया जा सकता है। पहलवान वजन देने में देरी करता है, तो भी वजन लेने से मना किया जा सकता है। अगर मैच जीत कर कोई खिलाड़ी सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है, तो सुबह के वक्त उसका वजन किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि खिलाड़ी के प्रयास करने के बाद भी वजन कम नहीं होता। दूसरा, पहले से ही अगर वजन एक दो किलो बढ़ा है, तो वह कम करना मुश्किल होता है। विभिन्न परिस्थितियों में तेजी से वजन गिरना बंद हो जाता है। प्रेक्टिस के बाद भी वजन कम नहीं होता। खून देने या बाल कटाने जैसी बातों से ज्यादा वजन कम नहीं होता। संभव है कि किसी कारण से वजन ग्राम में नहीं, बल्कि किलो में बढ़ गया हो। जब उसे कम करने के लिए मेहनत की जाती है तो वह कुछ ग्राम बच गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed