कटियार के बयान पर प्रियंका का पलटवार, 'यह भाजपा की मानसिकता का असर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक के रूप में उतारने पर विनय कटियार बोले की उनसे ज्याद सुंदर महिलाएं हमारी पार्टी में भी हैं। स्मृति ईरानी तो प्रियंका गांधी से ज्यादा भीड़ जुटाने की कुव्वत रखती हैं। खास बात ये है कि महिलाओं से जुड़ा कटियार का यह बयान जेडीयू नेता शरद यादव के उस बयान के ही कुछ देर बाद आया जिसमें उन्होंने बेटी की इज्जत से ज्यादा वोट की इज्जत की बात कही थी।
हालांकि विनय कटियार की टिप्पणी के बाद प्रियंका ने जवाब देते हए कहा कि इस तरह का बयान बीजेपी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "उनका यह बयान आधी आबादी के प्रति बीजेपी की मानसिकता को उजागर करता है।"
He exposes BJP's mindset towards the better half of the population of India: Priyanka Gandhi Vadra's Office on Vinay Katiyar's statement
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017
राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे विनय कटियार ने प्रियंका गांधी पर अजीब बयान देकर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या यूपी में प्रियंका गांधी के प्रचार करने से भाजपा पर कुछ फर्क पड़ सकता है तो कटियार बोले कि वो इतनी भी सुंदर नहीं हैं जितना दावा किया जा रहा है।
#WATCH: BJP MP Vinay Katiyar's remark on Priyanka Gandhi, says "unse jyada bohut si sundar mahilayen hai jo star campaigner hain" #UPpolls pic.twitter.com/7eo2CYUvLf
— ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2017
प्रियंका से ज्यादा भीड़ जुटा सकती हैं स्मृति ईरानी
प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए कटियार बोले थे कि 'प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर चेहरे तो हमारी पार्टी में हैं। बोले हमारी पार्टी में प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर महिला हैं, जितना उन्हें (प्रियंका) खूबसूरत बताया जाता है वो उतनी खूबसूरत भी नहीं हैं। हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है।'
'वो उनसे कहीं ज्यादा अच्छा भाषण देती हैं। बातचीत के दौरान कटियार ने राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया। कहा दुनिया में कोई भी ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती। हाईकोर्ट ने भी हमारे पक्ष में निर्णय दिया है उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का नतीजा भी हमारे पक्ष में रहेगा।'
बता दें कि कटियार से पहले जेडीयू नेता शरद पवार ने भी महिलाओं पर अजीब बयान देते हुए कहा था कि बेटियों की इज्जत से ज्यादा महत्वपूर्ण वोट की इज्जत है इसलिए उसे बनाए रखिएगा।