फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viksit Bharat Sankalp Yatra PM Modi launch scheme to provide drones to women self-help groups

विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी आज करेंगे महिला किसान ड्रोन केंद्र का उद्घाटन, लाभार्थियों से करेंगे बात

Thu, 30 Nov 2023 06:32 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 30 Nov 2023 06:32 AM IST
सार

अब महिला स्वयं सहायता समूहों की उन्नत खेती में ड्रोन मददगार बनेंगे। महिला स्वयं सहायता समूह इन ड्रोनों का इस्तेमाल देशभर में कृषि कार्यों के लिए कर पाएंगे और इससे इन समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आजीविका का नया रास्ता बनेगा।

विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Yatra PM Modi launch scheme to provide drones to women self-help groups
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। साथ ही देश के पहले महिला किसान ड्रोन केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। यही केंद्र महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करेगा। अब महिला स्वयं सहायता समूहों की उन्नत खेती में ड्रोन मददगार बनेंगे।

विज्ञापन


महिला स्वयं सहायता समूह इन ड्रोनों का इस्तेमाल देशभर में कृषि कार्यों के लिए कर पाएंगे और इससे इन समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आजीविका का नया रास्ता बनेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से महिला स्वयं सहायता समूहों को अगले तीन वर्षों के दौरान 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की जा रही है। यात्रा से यह तय किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाभार्थियों से बात करेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
महिला किसान ड्रोन केंद्र महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी देगा। यह पहल कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगी। पीएमओं ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के देवघर में देश के 10,000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य देखभाल को किफायती बनाने के लिए शुरू किए गए जन औषधि केंद्र देशभर में किफायती दवाएं उपलब्ध कराने का सबसे अहम जरिया बन गए हैं। देवघर एम्स में ऐतिहासिक 10,000वां जन औषधि केंद्र किफायती दवाओं को सुलभ बनाने के लिए एक नए सोपान की शुरुआत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने 15 नवंबर से शुरू की यात्रा
प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत त्वरित (ऑन-स्पॉट) सेवाओं के एक भाग के रूप में ग्राम पंचायतों में आईईसी वैन के रुकने के स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 26 नवंबर तक, 995 ग्राम पंचायतों में 5,470 स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 7,82,000 से अधिक लोगों को लाभ मिला है। इसके अलावा 9,35,970 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 1,95,000 लोगों की टीबी जांच की गई। जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में 54,750 से अधिक लोगों की सिकल सेल रोग की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed