फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Viksit Bharat' agenda takes centre stage at first meeting of BJP's manifesto committee

लोकसभा चुनाव: BJP की चुनाव घोषणा समिति की पहली बैठक, 2047 तक 'विकसित भारत' के रोडमैप पर चर्चा; कही ये बात

Mon, 01 Apr 2024 06:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों में घोषणा पत्र को लेकर कवायद तेज हो गई है। सोमवार को भाजपा की चुनाव घोषणापत्र समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें 'विकसित भारत' एजेंडे के रोडमैप पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
'Viksit Bharat' agenda takes centre stage at first meeting of BJP's manifesto committee
भाजपा की चुनाव घोषणापत्र समिति की पहली बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों में घोषणा पत्र को लेकर कवायद तेज हो गई है। भाजपा ने 30 मार्च को चुनाव घोषणापत्र समिति का एलान किया था, जिसके अध्यक्ष भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। सोमवार को भाजपा की चुनाव घोषणापत्र समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें 'विकसित भारत' एजेंडे का रोडमैप केंद्र में रहा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होने हैं।
विज्ञापन


बैठक में विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा- गोयल
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी को अपनी मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐप (नमो) पर लगभग 1.70 लाख सुझाव मिले हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा की गई। हमारे घोषणापत्र के लिए लोगों की भागीदारी पीएम मोदी के नेतृत्व में उनके विश्वास और उनसे उनकी अपेक्षाओं को दर्शाती है।
विज्ञापन


घोषणा पत्र के लिए लोगों ने दिए सुझाव- पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि लोगों से मिले सभी सुझावों को कई श्रेणियों के तहत छांटा जाएगा और समिति की अगली बैठक के लिए सीमित कर दिया जाएगा। समिति के सह-संयोजक गोयल ने कहा कि देश के 3,500 विधानसभा क्षेत्रों में 916 वीडियो वैन भी चलाई गईं, जो लोगों तक पहुंचीं और घोषणापत्र के लिए उनके विचार मांगे। समिति के सह-संयोजक पीयूष गोयल ने कहा कि देश के 3,500 विधानसभा क्षेत्रों में 916 वीडियो वैन भी चलाई गईं, जो लोगों तक पहुंचीं और घोषणापत्र के लिए उनके विचार मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछली बार भी राजनाथ सिंह ने ही संभाली थी कमान
गौरतलब है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 20 सदस्यों वाली मैनिफैस्टो कमेटी बनाई थी। तब उसकी कमान तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ही सौंपी गई थी। इस बार भी उन्हें ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा अप्रैल के दूसरे हफ्ते में घोषणापत्र जारी करने की योजना बना रही है।

पिछली बार ये थे भाजपा के अहम वादे
बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए भाजपा ने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 के खात्मे, किसानों को छह हजार रुपये की सहायता, छोटे किसानों-दुकानदारों को पेंशन, एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराने जैसे अहम वादे किए थे। इसमें से राम मंदिर का निर्मांण और अनुच्छेद-370 को खत्म करने का वादा भाजपा सरकार पूरा कर चुकी है। वहीं, समान नागरिक संहिता लागू करने की शुरुआत उत्तराखंड से हो चुकी है। इसके अलावा, कई अन्य वादों को भी पार्टी पूरा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed