फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikram Singh Sisodia becomes joint secretary of IOA, Narinder Batra selected chairman

विक्रम सिंह सिसोदिया बने IOA के संयुक्त सचिव, नरिंदर बत्रा बने अध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Vikram Singh Sisodia becomes joint secretary of IOA, Narinder Batra selected chairman
Narendra Batra & Vikram Singh Sisodia

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष और छग ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया को भारतीय ओलिंपिक संघ का नया संयुक्त सचिव बनाया गया है। नई दिल्ली में गुरुवार को हुए चुनाव में 2018-2022 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

विज्ञापन


अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सिसोदिया को चीफ डी मिशन भी बनाया गया है। हर साल 8 से 10 ऑल इंडिया टूर्नामेंट के मुकाबले कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं  इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और बतौर महासचिव राजीव मेहता की बृहस्पतिवार को ताजपोशी हो गई, लेकिन इससे पहले जमकर ड्रामा हुआ। चुनाव से पहले आम सहमति के नाम पर उम्मीदवारों की नाम वापसी करा दी गई और कार्यकारिणी चुनने के अधिकार अध्यक्ष और महासचिव को दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं चुनाव से पहले ही पदाधिकारियों की सूची तैयार कर सभी सदस्यों को दे दी गई, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने साफ कर दिया कि नाम वापसी की तिथि निकल चुकी है जिसके चलते वोटिंग करानी पड़ेगी। इसके बाद वोटिंग कराई गई, जिसमें विजयी वही हुए जिनका नाम सूची में पहले से तय था। 

2032 के ओलंपिक की मेजबानी के पक्षधर बत्रा 
नरिंदर बत्रा ने साफ किया है कि वह 2032 के ओलंपिक, 2030 के एशियाई खेलों और 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के पक्षधर हैं, लेकिन यह उनकी निजी राय है इस पर वह आम राय बनाएंगे।


वहीं राजीव मेहता ने खुलासा किया कि 2020 के एशियाई बीच खेलों की मेजबानी गोआ को मिलने जा रही है। बत्रा ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वह सरकार के साथ रिश्तों को सुधारें साथ ही सभी खेलों में पदक विजेताओं की संख्या में बढ़ोतरी उनकी कोशिश रहेगी। वह यह भी आश्वासन दिलाना चाहते हैं कि आईओए में किसी एक आदमी का राज नहीं होगा मिलजुलकर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed