फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikram Misri says Several MoUs signed during Putin visit India and Russia have stood test of time

India-Russia Ties: भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे, विदेश सचिव ने बताया रूस के साथ कई समझौते हुए साइन

Fri, 05 Dec 2025 07:02 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 05 Dec 2025 07:02 PM IST
सार

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर बेहद खास है। यात्रा के दौरान दोनों देशों ने श्रम गतिशीलता, समुद्री सहयोग, व्यापार, स्वास्थ्य और संस्कृति पर कई समझौते किए। 

विज्ञापन
Vikram Misri says Several MoUs signed during Putin visit India and Russia have stood test of time
विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर सरकार ने साफ किया है कि यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा देने वाला है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विशेष ब्रीफिंग में कहा कि भारत-रूस संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे, प्रगतिशील और भरोसे पर आधारित हैं। दोनों देशों ने यात्रा के दौरान एक साझा बयान जारी किया, जिसमें भविष्य के सहयोग की व्यापक रूपरेखा तय की गई है।

विज्ञापन


मिस्री के अनुसार, पुतिन की यात्रा के दौरान कई अहम समझौते और एमओयू साइन किए गए। इनमें श्रम गतिशीलता, समुद्री सहयोग, स्वास्थ्य, संस्कृति, व्यापार, मीडिया और बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कई दस्तावेज दोनों नेताओं की मौजूदगी में आज सुबह एक्सचेंज किए गए। साझा बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत और रूस अपने दीर्घकालिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


द्विपक्षीय चर्चाओं के नतीजे
विदेश सचिव ने बताया कि पिछले दो दिनों से चल रही सेक्टोरल और बिजनेस मीटिंग्स के नतीजे आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के सामने प्रस्तुत किए गए। इन चर्चाओं से रक्षा, ऊर्जा, कौशल, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। मिस्री ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की आर्थिक व रणनीतिक प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वक्फ संपत्ति पंजीकरण पर सरकार सख्त: 'समय सीमा नहीं बढ़ेगी', रिजिजू बोले- अधूरे प्रयासों को तीन माह की राहत


राष्ट्रपति भवन में पुतिन का सम्मान
मिस्री ने बताया कि यात्रा के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति पुतिन को आज शाम राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राज्य भोज की मेजबानी करेंगी। इसे भारत–रूस संबंधों की गहराई और सम्मान का प्रतीक बताया जा रहा है।

रणनीतिक साझेदारी के 25 साल
विदेश सचिव ने कहा कि यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि भारत–रूस रणनीतिक साझेदारी की घोषणा को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी निरंतर मजबूत हुई है और आज दोनों देशों के संबंध बहुआयामी रूप ले चुके हैं। मिस्री के अनुसार, इस यात्रा के जरिए दोनों देशों ने यह संदेश दिया है कि वे नई वैश्विक चुनौतियों का साझा समाधान तलाशने के लिए तैयार हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article