फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   PM Narendra Modi will start Amrit Mahotsav of Independence from Gujarat on March 12

गुजरात : पीएम मोदी 12 मार्च को  'आजादी का अमृत महोत्सव' की करेंगे शुरुआत 

Thu, 11 Mar 2021 11:22 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will start Amrit Mahotsav of Independence from Gujarat on March 12
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाएंगे और आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘अमृत महोत्सव’ से संबंधित कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित अनेक सांस्कृतिक व डिजिटल कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे और साबरमती आश्रम में उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


बाद में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 'भारत के गौरवशाली इतिहास में 12 मार्च एक विशेष दिन है। वर्ष 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की कल साबरमती आश्रम से शुरुआत होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी जो अहमदाबाद से दांडी जाएगी। इस पदयात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित रहेंगे।

जानिए क्या है  आजादी का अमृत महोत्सव
ज्ञात हो कि आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला है। पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि यह महोत्सव जन भागीदारी की भावना के साथ जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लगभग 241 मील की यह यात्रा 25 दिन में पांच अप्रैल को समाप्त होगी। दांडी के रास्ते में विभिन्न समूहों के लोग पदयात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 75 किलोमीटर की पदयात्रा के पहले चरण का नेतृत्व करेंगे।


स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में नीतियों और योजनाओं को तैयार करने के लिए गृहमंत्री की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति बनाई गई है। प्रधानमंत्री जिन कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे उनमें आजादी के 75 वर्ष पर आधारित फिल्म, वेबसाइट, गायन, आत्मनिर्भर चरखा तथा आत्मनिर्भर इन्क्यूबेटर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed