फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay mallya reiterated that he is still willing to pay 100 percent amount borrowed by his company KFA from banks

विजय माल्या का ट्वीट- सारा पैसा लौटाना चाहता हूं, बैंक-ईडी नहीं कर रहे मदद

Tue, 31 Mar 2020 08:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 31 Mar 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Vijay mallya reiterated that he is still willing to pay 100 percent amount borrowed by his company KFA from banks
विजय माल्या (फाइल फोटो)

शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि वह अपनी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत बैंकों को वापस करने के लिए तैयार हैं। माल्या ने कहा कि पैसे चुकाने के उनके बार-बार प्रस्ताव के बावजूद बैंक पैसे लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


माल्या की भारत में कथित रूप से करीब 9,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाश है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद उनकी सभी कंपनियों ने भारत में संचालन और विनिर्माण बंद कर दिया है।
विज्ञापन


माल्या ने ट्वीट किया, 'मैंने केएफए द्वारा बैंकों से उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिए बार-बार प्रस्ताव दिया है। न तो बैंक धनराशि लेने के लिए तैयार हैं और न ही ईडी अपने अटेचमेंट जारी करने के लिए तैयार है, जो उन्होंने बैंकों की तरफ से दायर किए हैं। मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस संकट के इस समय में (मेरी बात) सुनेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन





आगे कहा, 'भारत सरकार ने पूरे देश को बंद करके जो किया, वह अकल्पनीय था। हम इसका सम्मान करते हैं। मेरी सभी कंपनियों ने प्रभावी ढंग से संचालन बंद कर दिया है। सभी विनिर्माण भी बंद हैं।'

माल्या ने सरकारी मदद मांगी और कहा कि हम कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और व्यर्थ लागत का भुगतान कर रहे हैं। सरकार को मदद करनी होगी।उसने लोगों से घर में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह भी ऐसा ही कर रहे हैं।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed