{"_id":"58f5f4bf4f1c1bb44647167a","slug":"vijay-mallya-arrest-in-london-after-two-secret-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दो सीक्रेट मीटिंग्स के बाद हुई लंदन में विजय माल्या की गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इन दो सीक्रेट मीटिंग्स के बाद हुई लंदन में विजय माल्या की गिरफ्तारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के 9000 का कर्ज चुकाए बिना भागे शराब कारोबारी विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी पहले से तय थी। इसकी स्क्रिप्ट पहले से भारत और यूके के बीच हुई दो सीक्रेट मीटिंग्स में लिखी जा चुकी थी।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक माल्या की गिरफ्तारी के लिए भारत और ब्रिटेन में लंबे समय से बातचीत चल रही थी। हाल में माल्या पर शिकंजा कसने के लिए यूके और भारत के बीच कई मीटिंग हुईं। इसी तरह की एक सीक्रेट मीटिंग नेहरू भवन में हुई, जबकि दूसरी मीटिंग 10 डाउन स्ट्रीट में हुई।
विज्ञापन
मई में थेरेसा से मुलाकात के दौरान अरुण जेटली ने माल्या का मुद्दा उठाया था। रिपोर्ट की माने तो लंदन में आज हुई माल्या की गिरफ्तारी के पीछे नेहरू भवन और 10 डाउन स्ट्रीट में हुई मीटिंग की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
हालांकि विजय माल्या को भारत सौंपने को लेकर ब्रिटेन ने कुछ भी कहने से इंकार करता रहा है। ब्रिटेन के वित्त मंत्री फिलिप हैमंड ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया था। गौरतलब है कि भारत ने इस साल आठ फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार से भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत विजय माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था।