फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Frustration and desperation are main reasons behind No Confidence Motion- rakesh singh

भाजपा ने कहा- ये फ्रस्ट्रेशन और डिप्रेशन का अविश्वास प्रस्ताव है

Fri, 20 Jul 2018 01:03 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Frustration and desperation are main reasons behind No Confidence Motion- rakesh singh
1

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। चर्चा के दौरान बीजेपी की तरफ से सांसद राकेश सिंह ने कहा कि हम गर्व के साथ कहते हैं कि देश के नवनिर्माण का हमारा हौसला तेजी से आगे बढ़ा है। विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव लाने का मुख्य कारण अवसाद और निराशा है। किसी एक राज्य की मांगों के लिए पूरे देश के हितों का बलिदान नहीं दिया जा सकता। आज हम कह सकते हैं कि कांग्रेस ने 48 सालों में स्कैम्स की राजनीति की है और 48 महीनों में देश को हमने स्कीम्स दी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। मोदी जी ने कहा कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीबों का भावनात्मक शोषण किया है।  जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो साल साल में होने लगा। पहले जहां एक दिन में 12 किलोमीटर सड़क बनती थी, वहीं आज एक दिन में 27 किलोमीटर सड़क बनती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज UAE में मंदिर बन रहा है, यह छोटी घटना नहीं है। कभी फसल बीमा योजना पर सवाल खड़ा करने वाले हमारे कांग्रेस के साथी इस बात से हैरान हैं कि आज इस योजना के दायरे में देश का करीब 40 फीसदी किसान आ गया है। मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 80 हजार रुपए हो गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विकास देखिए। मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आया। पहले की सरकारों ने महिलाओं की चिंता नहीं की। दोकलाम विवाद पर राकेश सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश का मान बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed