{"_id":"5c0f8d75bdec2241a64480d9","slug":"vidhan-sabha-chunav-results-2018-congress-bjp-government-formation-chances-madhya-pradesh-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: भाजपा, कांग्रेस दोनों मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की तलाश रही हैं संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: भाजपा, कांग्रेस दोनों मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की तलाश रही हैं संभावना
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की कवायद तेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों की निगाह मध्यप्रदेश में चुनाव के नतीजे पर टिकी है। राज्य में दोनों ही दलों में कांटे की टक्कर बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी के मध्यप्रदेश में प्रचार अभियान के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां राज्य में नतीजों के रुझान को पार्टी के पक्ष में जनता का जनादेश बताया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यूपीए चेयरपर्सन के आवास पर 10 जनपथ पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि गोवा, मणिपुर और कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश समेत दोनों प्रमुख राज्य में सरकार बनाने की कोशिशों को तेज कर सकते हैं।
इसके लिए कांग्रेस जहां यूपीए चेयरपर्सन का सहारा ले सकती है, वहीं भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर चल सकती है। माना जा रहा है कि यदि भाजपा और कांग्रेस के बीच में एक-दो सीट का अंतर रहता है तो दोनों दल राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा सकते हैं। ताजा स्थिति में कांग्रेस के पाले में 109 और भाजपा के पाले में 110 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा-सपा हो सकती है किंग मेकर
मध्यप्रदेश में बसपा करीब चार सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट समाजवादी पार्टी के पाले में जाती दिखाई दे रही है। एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, एक सीट पर बहुजन संघर्ष दल और चार निर्दल भी बढ़त बनाए हैं। ऐसे में बसपा-सपा की किंग मेकर के रूप में भूमिका काफी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल बसपा को अपने पाले में करने की पहल तेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए कांग्रेस जहां यूपीए चेयरपर्सन का सहारा ले सकती है, वहीं भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर चल सकती है। माना जा रहा है कि यदि भाजपा और कांग्रेस के बीच में एक-दो सीट का अंतर रहता है तो दोनों दल राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा सकते हैं। ताजा स्थिति में कांग्रेस के पाले में 109 और भाजपा के पाले में 110 सीटें हैं।
विज्ञापन