फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान: कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, हाईकमान ने सचिन, गहलोत को बुलाया दिल्ली

Wed, 12 Dec 2018 09:54 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Chunav 2018 Results: Live News Update on 2018 Assembly Election Results
राहुल-3, मोदी-0 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:25 PM, 12-Dec-2018
अशोक गहलोत या फिर सचिन पायलट? राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे सौंपी जाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। इसी चर्चा के बीच, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने इसे पार्टी की सामान्य प्रक्रिया बताया है। पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, 'विधायकों द्वारा ऑब्जर्वर को फीडबैक देना एक सामान्य प्रक्रिया है। ऑब्जर्वर कांग्रेस अध्यक्ष को फीडबैक देते हैं, फिर वह आखिरी फैसला लेते हैं। विधायक दल का नेता चुनने के लिए हमने पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया है।'
 

 
09:30 PM, 12-Dec-2018

कांग्रेस ने राजस्थान के पर्यवेक्षक वेणुगोपालन और महासचिव अविनाश पांडे को बुलाया दिल्ली

कांग्रेस ने राजस्थान के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल और महासचिव अविनाश पांडे को भी दिल्ली बुलाया है। यह गुरुवार को सुबह दस बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
08:35 PM, 12-Dec-2018

कांग्रेस ने सरकार बानाने का दावा पेश किया


कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके बाद सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत प्रमुख नेता दिल्ली जाएंगे। राहुल गांधी से चर्चा के बाद सीएम के नाम का ऐलान होगा।
 
06:50 PM, 12-Dec-2018
कांग्रेस नेता शोभा ओजा ने कहा है,  "सभी विधायकों ने मिलकर तय किया है कि मुख्यमंत्री के लिए अंतिम फैसला राहुल गांधी ही लेंगे।"
 

 
06:26 PM, 12-Dec-2018
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा है। साथ ही लंबे समय से चल रही कांग्रेस दल की बैठक भी खत्म हो गई है। 
06:02 PM, 12-Dec-2018

भोपाल बैठक में फैसला- हाईकमान लगाएंगे मुख्यमंत्री पर मुहर


भोपाल में चल रही बैठक में एक लाइन का प्रपोजल पास किया, जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरे की जिम्मेदारी हाईकमान को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 12-Dec-2018

राजस्थान में साढ़े चार घंटे से चल रही है कांग्रेस विधायकों की बैठक

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस में अभी सहमति नहीं बनी है। वहीं पिछले करीब साढ़े चार घंटे से विधायकों की बैठक चल रही है। विधायकों की राय राहुल गांधी को बताई गई है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला राहुल गांधी को ही करना है। वहीं कुछ विधायक वैठक छोड़कर बाहर चले गए हैं।   

राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस करके करेंगे मुख्यमंत्री के नाम का एलान


कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भोपाल पहुंच गए हैं। कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं कुछ ही देर में कांग्रेसी विधायकों के साथ बैठक शुरू होने वाली है। इसके बाद राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। राहुल कांफ्रेंस में मख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।

एके एंटनी पहुंचे भोपाल


एके एंटनी मध्य प्रदेश पहुंच गए हैं। उन्हें लेने लिए कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कांग्रेस नेता अपने सभी विधायकों के साथ शाम चार बजे बैठक करेंगे।  
 

 
02:08 PM, 12-Dec-2018
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है और मैं अखिलेश यादव और मायावती को नतमस्तक होकर नमस्कार करता हूं। सिंधिया ने कहा कि ये एक नया सवेरा लाने वाला दिन है। शिवराज पर वार करते हुए सिंधिया ने कहा कि जनता इनके जुमलों और झूठे वादों से पक गई थी। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती थी। भाजपा का नारा था कि अबकी बार 200 पार, पर अगर पांचों राज्यों को मिला दें तो भाजपा 200 सीट नहीं ला पाई। मैं प्रदेश की जनता का धन्यवाद अदा करता हूं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed