वीडियो वायरल: बंगलूरू में एयरपोर्ट व सड़कों पर भरा पानी, ट्रैक्टर पर सवार होकर टर्मिनल तक पहुंचे यात्री
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यात्री ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एयरपोर्ट ट्रर्मिनल तक जाते दिखाई दे रहे हैं। कई महिलाएं भी हैं टर्मिनल से ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस आती हुई दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में मंगलवार को भारी बारिश के कारण कैंपगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर और आसपास की सड़कों पर भी घुटने-घुटने पानी भर गया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एयरपोर्ट टर्मिनल पर पहुंचने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें जैसे तैसे फ्लाइट पकड़नी ही थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने कैंपगोडा एयरपोर्ट के रास्ते पर पानी भरने के बाद यात्रियों को हुई परेशानी का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यात्री ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एयरपोर्ट ट्रर्मिनल तक जाते दिखाई दे रहे हैं। कई महिलाएं भी हैं टर्मिनल से ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस आती हुई दिख रही हैं।
#WATCH | Karnataka: Heavy rainfall in Bengaluru causes waterlogging outside Kempegowda International Airport Bengaluru. Passengers were seen being ferried on a tractor outside the airport.
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals from last night. pic.twitter.com/ylHL6KrZof— ANI (@ANI) October 12, 2021