फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   video of Army Chief and Deputy Army Chief you too will not be able to live without giving a salute

Army Chief: सेना प्रमुख और उप सेना प्रमुख का ये वीडियो हुआ वायरल, आप भी सैल्यूट किए बिना नहीं रह सकेंगे

Fri, 28 Jun 2024 09:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 28 Jun 2024 09:00 PM IST
सार

बारिश के बीच सेना प्रमुख और उप सेना प्रमुख दोनों मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए मंच पर आए। इसी दौरान उनका एक स्टाफ छाता लेकर उनकी ओर बढ़ा। तभी दोनों अधिकारियों ने इशारा कर छाता लेने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
video of Army Chief and Deputy Army Chief you too will not be able to live without giving a salute
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और जनरल मनोज पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में एक प्रसिद्ध कहावत है 'फौजी वर्दी से नहीं, बल्कि दिल से होता है।' कुछ ऐसा ही नजारा भारतीय सेना के मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाने के दौरान देखने को मिला। इस अभियान को हरी झंडी दिखाने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे और उप सेना प्रमुख (नए चीफ) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे थे। दोनों का फ्लैग ऑफ के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोग तारीफ किए बिना नहीं रह रहे हैं। यह मोटरसाइकिल अभियान भारतीय सेना की तरफ से 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


छाता लेने से मना किया
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार से ही दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे और वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के डी5 मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाने पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बारिश के बीच सेना प्रमुख और उप सेना प्रमुख दोनों मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए मंच पर आए। उनके साथ सेना का दूसरा स्टाफ भी आया। इसी दौरान उनका एक स्टाफ छाता लेकर उनकी ओर बढ़ा। तभी वह इशारा कर स्टाफ को छाता लेने से मना कर देते हैं और दोनों बिना छाते के बारिश में ही खड़े रहते हैं। इसी दौरान उनका वीडियो रिकॉर्ड हो जाता है।

विज्ञापन


सेना के इस फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सेना के उप प्रमुख, वरिष्ठ सेवारत अधिकारी, कारगिल युद्ध से जुड़े पूर्व अधिकारी, वीर नारियां और पूर्व सैनिक शामिल होते हैं। वायरल वीडियो में वे झंडी दिखाने से पहले, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अभियान दल के सदस्यों के साथ परस्पर बातचीत की और टीम लीडर को मोटरसाइकिल अभियान का झंडा सौंपा।


अनुशासन और समय की पाबंदी भारतीय सेना की पहचान
सेना से रिटायर्ड मेजर पवन कुमार ने कहा 'यह फौजी भावना है। भारी बारिश के बीच हमारे सेना प्रमुख और उप सेना प्रमुख मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते हुए दृढ़ संकल्प के साथ खड़े हैं।' महिंद्रा एरो एंड डिफेंस के चेयरमैन एसपी शुक्ला कहते हैं कि सेना प्रमुख जनरल पांडे और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने लद्दाख के लिए मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम भारी बारिश के दौरान हुआ।


अभियान का नेतृत्व कर रही है आर्टिलरी रेजिमेंट
इस अभियान का नेतृत्व आर्टिलरी रेजिमेंट कर रही है, जिसने ऑपरेशन विजय में सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली के बाद अब ये टीमें द्रास के लिए दो अलग-अलग मार्गों से आगे बढ़ रही हैं। एक टीम अंबाला, अमृतसर, जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर से होकर 1,085 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जबकि दूसरी टीम, चंडी मंदिर, मनाली, सरचू, न्योमा, तांगत्से और लेह से होकर 1,509 किलोमीटर की दूरी तय करेगी है। इस अभियान का समापन द्रास की गन हिल पर होगा, जो कारगिल युद्ध के दौरान अपने सामरिक महत्व के लिए इतिहास में दर्ज है। अभियान दल के सदस्य अपने रूट के दौरान रास्ते में रहने वाले कारगिल युद्ध के नायकों, दिग्गजों और वीर नारियों से संपर्क करेंगे, युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जागरूकता बढ़ाएंगे और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed