{"_id":"5c32da45bdec2256b37e7867","slug":"video-ncp-mp-dances-with-ladki-aankh-maare-with-students-during-a-school-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब सांसद महोदय ने 'लड़की आंख मारे' गाने पर छात्राओं संग किया डांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो: जब सांसद महोदय ने 'लड़की आंख मारे' गाने पर छात्राओं संग किया डांस
Mon, 07 Jan 2019 10:19 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भंडारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भंडारा
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
मधुकर कुकडे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद मधुकर कुकडे ने 'लड़की आंख मारे' गाने पर छात्रों के साथ डांस किया। उन्होंने यह डांस भंडारा में आयोजित एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान किया। वह 2018 में हुए उपचुनाव के दौरान ही सांसद बने हैं। इससे पहले वह 1995-2009 तक तीन बार तुमसर सीट से महाराष्ट्र विधानभा के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
सांसद ने जिस गाने पर डांस किया है वह रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा का गाना है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रोहित शेट्टी के लिए नया इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर में आते हैं और उनकी सभी फिल्मों में गाड़ियों के एक से एक स्टंट देखने को मिलते हैं। उन्होंने गोलमाल से लेकर सिंघम तक में बहुत खतरनाक स्टंट दर्शकों के लिए पेश किए हैं। बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की फिल्में कमाल करती हैं। रोहित ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी दो फिल्में चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले डायरेक्ट की है। बता दें कि दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।
विज्ञापन
#WATCH NCP MP from Bhandara-Gondiya Madhukar Kukade dances with students during a school function in Bhandara. #Maharashtra (5.1.19) pic.twitter.com/tCJJB9igxr
— ANI (@ANI) January 7, 2019