फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Victim's family sad when two accused got bail in RG Kar case, said- we are disappointed with the system

RG Kar Case: आरजी कर मामले में दो आरोपियों को जमानत मिलने पर पीड़िता के परिजन दुखी, कहा- हम सिस्टम से निराश

Fri, 13 Dec 2024 07:57 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Fri, 13 Dec 2024 07:57 PM IST
सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सियालदाह कोर्ट ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी। पीड़िता की मां ने कहा कि हमें लगा था कि सीबीआई जांच में तेजी लाएगी, लेकिन अब आरोपी को जमानत दिए जाने के बाद लग रहा है कि सिस्टम हमें निराश कर रहा है।

विज्ञापन
Victim's family sad when two accused got bail in RG Kar case, said- we are disappointed with the system
मृत जूनियर डॉक्टर को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : PTI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और  अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में दो आरोपियों को जमानत मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने दुख जताया। जूनियर डॉक्टर के माता-पिता ने सीबीआई जांच को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि दो संदिग्धों को जमानत मिलने से हम दुखी हैं। हमें सिस्टम ने निराश किया है। वहीं मृत जूनियर डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे डॉक्टरों ने भी कहा कि हम मायूस हैं, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। वहीं जूनियर डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज घटना के चार महीने पूरे होने पर पीड़ित जूनियर डॉक्टर को स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सियालदाह कोर्ट ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई 90 दिनों में दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दायर नहीं कर सकी। इसलिए जमानत दी गई है।
विज्ञापन


इसे लेकर पीड़िता की मां ने कहा कि हमें लगा था कि सीबीआई जांच में तेजी लाएगी और जिम्मेदारों को सजा मिलेगी। लेकिन अब आरोपी को जमानत दिए जाने के बाद लग रहा है कि सिस्टम हमें निराश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर दिन हम सोचते हैं कि क्या यह एक और मामला होगा जिसमें शक्तिशाली लोग बिना सजा के बच निकलेंगे।  पीड़िता के पिता ने कहा कि हम दुखी हैं। हमने न्याय के लिए सीबीआई पर भरोसा किया था, लेकिन अब हम सोच रहे हैं कि क्या हमारी बेटी को कभी न्याय मिल पाएगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर बोले- हम बनाएंगे अगली रणनीति
जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर भी आरोपियों को जमानत मिलने पर निराश नजर आए। जूनियर डॉक्टरों ने सीबीआई जांच की गति पर मायूसी जताई। विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो ने कहा कि सीबीआई जिस गति से मामले को संभाल रही है, उससे हम बेहद निराश हैं। सिस्टम हमें फेल कर रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। न्याय में हो रही देरी उन सभी के मुंह पर तमाचा है जो जवाबदेही के लिए लड़ रहे हैं। महतो ने कहा कि हम अपने न्याय के संकल्प के प्रति अडिग हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम जल्द ही अपनी अगली कार्रवाई की तैयारी करेंगे और न्याय के लिए लड़ाई तेज करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed