फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Venkaiah Naidu slippers got missing when he visits BJP MP house for meeting

जब उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु की चप्पलें हो गईं चोरी, जानें फिर क्या हुआ

Sat, 20 Jan 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Updated Sat, 20 Jan 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu slippers got missing when he visits BJP MP house for meeting

आम लोगों की चप्पलें कभी ना कभी और कहीं ना कहीं चोरी हो जाती हैं। यह एक आम सी बात है लेकिन क्या हो जब किसी खास को इस तरह की परिस्थिति से गुजरना पड़े। हुआ कुछ यूं कि उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु भाजपा सांसद पीसी मोहन के बेंगलूरू वाले घर में शुक्रवार को नाश्ते पर मीटिंग करने के लिए पहुंचे थे और वहीं उनकी चप्पलें चोरी हो गईं। इसकी वजह से उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सांसद के घर के अंदर जाने से पहले नायडु ने चप्पलें बाहर उतार दी थीं। जब वह वापस आए तो उनकी चप्पलें चोरी हो चुकी थीं। सांसद के घर हुई मीटिंग में उन्होंने एक घंटा बिताया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के विधायक सीटी रवि और जगदीश शेट्टर मौजूद थे।
विज्ञापन


मीटिंग खत्म होने के बाद जब वेंकैया बाहर आए तो उन्हें चप्पलें नहीं मिली। मौके पर मौजूद स्टाफ कर्मचारियों ने उप-राष्ट्रपति की चप्पलें ढूंढने की काफी कोशिशे कीं लेकिन सभी इसमें नाकाम रहे। जिसके बाद पास के शोरुम से उनके लिए नई चप्पलें खरीदकर लाई गईं। इससे पहले सदन में नायडु ने बताया था कि कैसे वो एक कंपनी के विज्ञापन की वजह से धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed