फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President venkaiah Naidu says misses his sister Sushma Swaraj on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन: सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- 'बहन' की बहुत याद आ रही

Sun, 22 Aug 2021 10:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 10:05 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सुषमा स्वराज को याद किया। नायडू दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
Vice President venkaiah Naidu says misses his sister Sushma Swaraj on Raksha Bandhan
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी 'बहन' सुषमा स्वराज की खास तौर पर याद आती है। नायडू ने दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा नायडू को राखी बांधने और उनके माथे पर पारंपरिक टीका लगाने की तस्वीरें साझा की थीं।

विज्ञापन


बांसुरी ने लिखा कि कुछ बंधन इतने प्यारे और मजबूत होते हैं कि उन्हें समय के साथ विराम नहीं दिया जा सकता! सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। अभिवादन का जवाब देते हुए नायडू ने लिखा कि कुछ बंधन समय से आगे निकल जाते हैं... मेरी बहन सुषमा जी की बहुत याद आती है, खासकर आज के दिन।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज का छह अगस्त 2019 को निधन हो गया था। इससे पहले दिन में, उपराष्ट्रपति ने बंगलूरू में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने लोगों से महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और उनके लिए हर समय एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed