दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और अमित शाह ने किया याद, बताया महान नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को याद किया। पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भारत का महान नेता बताया। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Home Minister Amit Shah paid tributes to Jana Sangh leader Pt. Deen Dayal Upadhyaya and Syama Prasad Mookerjee at BJP Headquarters, on the birth anniversary of Pt. Deen Dayal Upadhyaya today. pic.twitter.com/JH6KN3aT6S
— ANI (@ANI) September 25, 2019
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती पर आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि उपाध्यायजी भारत की सामाजिक सच्चाइयों से भलीभांति परिचित थे, उनके एकात्म मानवतावाद ने सदियों से समाज के हाशिए पर खड़े दुर्बल वर्गों को सामाजिक आर्थिक विकास की मूलधारा में सम्मिलित करने के लिए अंत्योदय जैसे विशेष प्रयास करने का आग्रह किया था।
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूं। #DeenDayalUpadhyay pic.twitter.com/qS94Z2QKvH
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 25, 2019
उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का मानना था कि प्रकृति सम्मत विकास ही संस्कृति है, प्रकृति के विरुद्ध विकास समाज में विकृति पैदा करता है। समावेशी विकास ही स्थाई विकास है। मालूम हो कि दीनदयाल उपाध्याय का जन्म साल 1916 में मथुरा में हुआ था।
Paying homage to one of the greatest icons of India, Pandit Deendayal Upadhyaya Ji. His life’s message of serving the most downtrodden with compassion resonates far and wide! pic.twitter.com/6pTS28oaCB
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2019