{"_id":"653f5a89ab6df2698a07f016","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-in-guwahati-for-convocation-ceremony-news-and-updates-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति पहुंचे गुवाहाटी, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति पहुंचे गुवाहाटी, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
Mon, 30 Oct 2023 12:56 PM IST
एन. अर्जुन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: एन. अर्जुन
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:56 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को गुवाहाटी में असम रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को सुबह यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। असम के राज्यपास और मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचने पर उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को गुवाहाटी में असम रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। दीक्षांत समारोह गुवाहाटी के बेतकुची स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा और इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के विजिटर, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे। जानकारी के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सम्मानित अतिथि होंगे, उनके साथ शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु भी होंगे। इस अवसर पर कुल 1197 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के स्थान धारकों को 42 स्वर्ण पदक और 45 रजत पदक भी प्रदान किए जाएंगे।
इससे पहले गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर असम के राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया और असम के मुख्यमंत्री, डॉ हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य गणमान्य लोगों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुवाहाटी आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया।