फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Jagdeep Dhankar will honour senior artists 101 year old Jatra will be honoured

संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड: मणिपुर के 101 साल के जात्रा को भी मिलेगा सम्मान; कहा- वर्षों से इसका इंतजार था

Sat, 16 Sep 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 06:13 AM IST
सार

दिल्ली पहुंचे जात्रा सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि सालों से इस अवार्ड का इंतजार था। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या ने मणिपुर आकर इस अवार्ड को देने की बात दोहराई, तब लगा कि जीवन के आखिरी पड़ाव में आखिर सम्मान मिल ही गया।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankar will honour senior artists 101 year old Jatra will be honoured
Vice President Jagdeep Dhankhar - फोटो : @

विस्तार

छह साल की उम्र में संगीत साधना से जुड़ा और 101 साल की उम्र में जाकर सर्वोच्च सम्मान का हकदार बन पाया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण आज देश के उन 84 वरिष्ठ कलाकारों को सर्वोच्च सम्मान मिल पाया है, जिन्हें कभी सरकार ने एक प्रशस्ति पत्र तक नहीं दिया था। अब लगता है कि युवा पीढ़ी संगीत की उस विरासत से जुड़ पाएगी, जोकि आधुनिकता में कहीं खो गई थी। यह कहना है मणिपुर के 101 वर्ष के युमनाम जात्रा सिंह का। बिना किसी सहारे के शनिवार को उपराष्ट्रपति से अपना सर्वोच्च अवार्ड लेंगे। दिल्ली पहुंचे जात्रा सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि सालों से इस अवार्ड का इंतजार था। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या ने मणिपुर आकर इस अवार्ड को देने की बात दोहराई, तब लगा कि जीवन के आखिरी पड़ाव में आखिर सम्मान मिल ही गया।

विज्ञापन

घाटी में भी बहेगी शास्त्रीय संगीत की धारा : लंगू
कश्मीर के हरिकृष्ण लंगू (83)को भी संबद्ध नाटय कलाएं (रंग संगीत) के तहत अमृत अवार्ड दिया जा रहा है। हरिकृष्ण कहते हैं कि जैसे हर क्षेत्र में सर्वोच्च अवार्ड अब नाम या पहचान से नहीं, बल्कि काम से दिये जाने लगे हैं। ऐसे ही कश्मीर घाटी भी बदल रही है। हमें उम्मीद है कि कश्मीर घाटी में भी शास्त्रीय संगीत की धारा बहेगी। अच्छी शिक्षा और योजनाओं के कारण युवा पीढ़ी में यह बदलाव आया है और आने वाले दिनों में ओर दिखेगा।

विज्ञापन

हमें भी मिल गया सर्वोच्च सम्मान: चित्तरंजन ज्योतिषी
बनारस के चितरंजन ज्योतिषी (83) खुश होकर कहते हैं कि आखिर एक लंबे इंतजार के बाद हमें भी सर्वोच्च सम्मान मिल गया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनकी सोच के कारण हम जैसे वरिष्ठ कलाकारों को भी संगीत का सबसे बड़ा सम्मान मिल पा रहा है। आज मेरे गुरु, माता-पिता की आत्मा को सबसे अधिक खुशी हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed